बागपत, फरवरी 24 -- बड़ौत। नगर के गांधी रोड पर मंगलवार को विद्यार्थियों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। वहां से गुजर रही एक महिला ने उनमें बीच बचाव कराया। मारपीट में दो विद्यार्थी घायल हो गए। मारपीट के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ लग गई और उन्हें तमाशबीन बनकर देखते रहे। दुकानदार मनोज, सचिन, राहुल आदि ने बताया कि वहां से गुजर रही एक महिला हिम्मत जुटाते हुए उनमें बीच बचाव कराया। मारपीट करने वाले विद्यार्थी दिगंबर जैन कॉलेज के बताए गए है। मारपीट के बाद विद्यार्थी वहां से फरार हो गए। झगड़ा किस बात को लेकर हुआ, जिसकी पता नहीं लग पाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.