विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए किया रुद्राभिषेक
वाराणसी, अगस्त 23 -- वाराणसी। अस्सी स्थित श्रीमत्स्वामी राघवेंद्रानंद सरस्वती महाशय संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को विश्व कल्याण, राष्ट्र की उन्नति और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना से सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। संस्कृत शिक्षक उत्थान समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष आचार्य पुष्कर पांडेय ने कहा कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास विद्यालय का प्रमुख उद्देश्य है। विद्यार्थी शिक्षा, संस्कार, अनुशासन एवं भारतीय संस्कृति से जुड़कर देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का परचम लहराएं और विद्यालय और राष्ट्र का नाम रोशन करें। सामूहिक रुद्राभिषेक के बाद प्रसाद वितरण हुआ। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार दुबे, उपाध्यक्ष राहुल मौर्य, कार्यक्रम संयोजक सनोज वर्मा, ओम प्रकाश प्रजापति, डॉ. सुषमा मिश्रा, विद्यालय के आचार्यगण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.