आरा, अगस्त 11 -- -भोजपुर को निपुण बनाने में सामूहिक प्रयासों की है जरूरत -कदम प्लस कार्यक्रम के तहत ज्ञानवर्द्धकक सत्र का आयोजन आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के पिरौटा में एचपीपीआई व डायट के संयुक्त तत्वावधान में कदम प्लस ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य डॉ चंद्र प्रकाश मणि त्रिपाठी ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि कदम प्लस कार्यक्रम के माध्यम से ऐसे चिह्नित विद्यार्थियों, जिनका प्रदर्शन विभिन्न लर्निंग आउटकम इंडिकेटर्स अपेक्षाकृत कम है, को उनके वर्तमान अधिगम स्तर से अपेक्षित स्तर तक पहुंचाने में यह पहल सराहनीय होगी। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों के अधिगम स्तर में सुधार लाने और उन्हें अपेक्षित दक्षताओं तक पहुंचाने में प्रभावी सहयोग मिलेगा। सामूहिक प्रयासों के माध्यम से इस उद्देश्य को शीघ्र ही प्राप्त कर सके...