वाराणसी, फरवरी 18 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 की शुरुआत बुधवार से जिले के 117 परीक्षा केंद्रों पर होगी। इस परीक्षा में 90,284 छात्र-छात्राओं के अलावा शिक्षकों और विभागीय अधिकारियों की सालभर की तैयारियों की भी परीक्षा होगी। मंगलवार को परीक्षा की तैयारियों को लेकर विभाग में दिनभर हलचल रही। दोपहर बाद राज्य कंट्रोल रूम से माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने सभी केंद्रों को वीडियो कॉल के जरिए जोड़ा और उनकी तैयारियों का जायजा लिया। डीआईओएस भोलेंद्र प्रताप सिंह ने सभी जोन, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की बैठक कर अलग-अलग निर्देश जारी किए। सभी केंद्रों के आंतरिक और बाहरी व्यवस्थापकों को चेकलिस्ट भी थमाई गई। दोपहर ढाई बजे जेडी दिनेश सिंह ने डीआईओएस के साथ जिला कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों की लाइव स्ट्रीमिंग कर कैमरा...