बदायूं, फरवरी 9 -- बदायूं, संवाददाता। दिल्ली पब्लिक स्कूल में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा से पूर्व विद्यार्थियों की सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना के उद्देश्य से हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 10 एवं 12 वीं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्या शुभ्रा पाण्डेय, उप प्रधानाचार्य राजीव सामंतों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन में आहुति प्रदान की और विद्यार्थियों के उत्तम स्वास्थ्य, मानसिक शांति एवं परीक्षा में सफलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उनके द्वारा दी गई प्रेरणादायी शुभकामनाओं से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। विद्यार्थियों ने भी श्रद्धापूर्वक आहुति दीं। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना की गई एवं ईश्वर से आशीर्वाद प्राप्त किया गया। हवन के बाद प्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.