दरभंगा, अप्रैल 25 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी शनिवार को संपन्न हुई। कॉलेज प्रशासन के अनुसार आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति, अनुशासन, व्यवहार, सह पाठ्यक्रम एवं अतिरिक्त गतिविधियों के साथ-साथ उनके समग्र व्यक्तित्व विकास के विभिन्न पहलुओं पर अभिभावकों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावकों ने कार्यक्रम में भाग लिया और विभिन्न विभागों के शिक्षकों से अपने बच्चों की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। शिक्षकों ने प्रत्येक विद्यार्थी के प्रदर्शन, आंतरिक मूल्यांकन, कक्षा में सहभागिता, प्रयोगशाला कार्य, परियोजनाओं तथा व्यवहारिक दक्षताओं पर विस्तृत चर्चा की। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर किया संव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.