हरिद्वार, जून 6 -- एसएमजेएन पीजी कॉलेज में शुक्रवार को आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को महाविद्यालय प्रबंधन एवं प्रशासन की ओर से आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए। इस दौरान विद्यार्थियों को सहायता राशि का सदुपयोग कर शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि आर्थिक कठिनाइयां किसी भी विद्यार्थी की शिक्षा और प्रगति में बाधा नहीं बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उनकी शैक्षिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि कॉलेज प्रबंध तंत्र और महाविद्यालय प्रशासन प्रत्येक वर्ष जरूरतमंद विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराता है, ताकि वे बिना किसी आर्थिक बाधा के अपनी शिक्षा जारी रख स...