विद्यार्थियों की शिकायतों का 30 दिन में होगा समाधान, हर माह लगेगा विद्यार्थी सहयोग शिविर
पूर्णिया, अगस्त 26 -- केनगर, एक संवाददाता। विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए अब केनगर प्रखंड क्षेत्र और नगर पंचायत चम्पानगर के सरकारी शैक्षणिक संस्थानों एवं छात्रावासों में प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर लगाया जाएगा। इसकी शुरुआत मंगलवार को नगर पंचायत चम्पानगर स्थित पीएम श्री बैद्यनाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय, जगनी चम्पानगर परिसर में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय केनगर टाइप-2 से की गई। शिविर का शुभारंभ केनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार, जिला मास्टर ट्रेनर मोल झा, चम्पानगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार दास और पीएम श्री बैद्यनाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शिव कुमार सुमन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- Buxar News: छात्र-छात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.