पलामू, अप्रैल 25 -- मेदिनीनगर। शहर के विमला पांडेय मेमोरियल ज्ञान निकेलन स्कूल प्रशासन ने भीषण गर्मी और गढ़ते तापमान को देखते हुए वॉटर बेल शुरू किया है ताकि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य सुरक्षित रह सके। वॉटर बेल पहल का उदेश्य छात्रों को समय-समय पर पानी पीने के लिए जागरूक करना है। तेज धूप और लू के प्रभाव से बच्चों में डिहाइड्रेशन, थकान और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में वॉटर बेल एक महत्वपूर्ण कदम है, जो हर निर्धारित अंतराल पर बजाई जाती है, ताकि सभी विद्यार्थी अपनी गतिविधियों को कुछ समय के लिए रोककर पर्याप्त मात्रा में पानी पी सकें। स्कूल प्रबंधन के अनुसार इस छोटे से प्रयास से बच्चों में पानी पीने की आदत विकसित होगी और वे गर्मी से होने वाली बीमारियों से सुरक्षित रहेंगे। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में विद्यार्थियों के राहत लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.