मोतिहारी, अप्रैल 5 -- पीपराकोठी, एसं। जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर रविवार को वार्षिकोत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद राधामोहन सिंह, विधायक प्रमोद कुमार, उपमेयर डॉ. लालबाबू प्रसाद एवं प्राचार्य अनुग्रह प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने अपने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से शमां बांध दिया। रंग-बिरंगे परिधानों और मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। अतिथियों का स्वागत विद्यार्थियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। संबोधन में सांसद राधामोहन सिंह ने कहा कि नवोदय विद्यालय वास्तव में ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त मंच है। यहां शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन और संस्कार का भी समुचित विकास होता है। उन्होंने बच्चों की प्रस्तु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.