मुजफ्फर नगर, फरवरी 27 -- मंसूरपुर स्थित एमडीएस विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों की वैज्ञानिक प्रतिभा को निखारने एवं उसे मंच प्रदान करने के उद्देश्य से भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबन्धक संदीप कुमार, प्रधानाचार्य अनिल कुमार, संचालक अनिल शास्त्री,रेनू चौधरी,अर्पित कुमार एवं समस्त शिक्षकों द्वारा संयुक्त रूप से माँ सरस्वती एवं चंद्रशेखर आज़ाद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया गया। प्रदर्शनी में कक्षा पांच से कक्षा ग्यारह तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक विषयों पर आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित मॉडलों ने उपस्थित नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.