अररिया, फरवरी 17 -- अररिया, एक संवाददाता प्राथमिक विद्यालय हाजी टोला संदलपुर परिसर में आयोजित शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी सह आमसभा में विद्यालय के पोषक क्षेत्र के अभिभावक, प्रबुद्ध नागरिक, जनप्रतिनिधि व विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष, सचिव, सदस्य आदि उपस्थित रहे। सभा का संचालन करते हुए प्रधान शिक्षक मो जाफर रहमानी ने विद्यार्थियों के मासिक एवं छमाही शैक्षणिक प्रदर्शन की विस्तृत समीक्षा प्रस्तुत की और बच्चों की ससमय नियमित उपस्थिति, स्वच्छ पोशाक, स्वास्थ्य एवं अनुशासन के महत्व पर विशेष बल दिया। इस दौरान अभिभावकों के साथ संवाद स्थापित करते हुए विद्यालय में उपलब्ध शैक्षिक वातावरण को और बेहतर बनाने पर विचार-विमर्श किया गया तथा अभिभावकों ने अपने-अपने बच्चों को प्रतिदिन समय पर, स्वच्छ पोशाक में विद्यालय भेजने और पढ़ाई पर घर पर भी ध्यान देने का आश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.