भागलपुर, मार्च 23 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। खेल अनुशासन भावना के साथ खेला जाना चाहिए। भारत की पुरुष और महिला टीम विश्व चैंपियन है। इससे खिलाड़ियों को सीख लेने की जरूरत है। विवि स्तर पर विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा निखारने के लिए मजबूत प्रयास किया जाएगा। यह बातें टीएमबीयू के कुलपति प्रो. बिमलेंदु शेखर झा ने रविवार को विवि स्टेडियम में कही। वे मारवाड़ी कॉलेज की मेजबानी में आयोजित अंतर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कुलपति ने मंच से कहा कि जो भी छात्राएं वूमेन ऑफ द मैच होंगी, उन्हें 1001 रुपये और वूमेन ऑफ द सीरीज होने वाली खिलाड़ी को 2100 रुपये और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा, ताकि उनका उत्साह बढ़ा रहे। उद्घाटन से पूर्व छात्राओं ने आकर्षक मार्च पास्ट में हिस्सा लिया। उद्घाटन सत्र में अतिथि...