विद्यार्थियों की कैनवास पर उतारी गई कलाकृतियों की समीक्षा की
अयोध्या, मई 18 -- अयोध्या, संवाददाता। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग और राज्य ललित कला अकादमी की ओर से ग्रीष्मकालीन चित्रकला कार्यशाला के तहत कैनवास पर रंग बिखेर रहे छात्र- छात्राओं की कलाकृतियों की समीक्षा की गई। विमर्श सत्र में विस्तृत तकनीकी और वैचारिक स्क्रूटनी भी की गई। इस मौके पर कला व मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो. मृदुला मिश्रा ने विद्यार्थियों के काम में दिख रहे विजुअल ट्रांसफॉर्मेशन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन कलाकारों ने पिछले 10 दिनों में सिर्फ पेंटिंग्स नहीं बनाई हैं, बल्कि विचारों को आकार दिया है। उन्होंने कहा कि कला आंतरिक एकाग्रता की यात्रा है। जब आप अपनी मौलिक सोच को बिना किसी झिझक के कैनवास पर उतारते हैं तभी रंग जीवंत संवाद करने लगते हैं। यह भी पढ़ें- बीएसएम विद्यालय में एक्रेलिक आर्ट वर्कशॉप का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.