धनबाद, दिसम्बर 22 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता धनसार अशोक नगर स्थित राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने अपनी कला, संस्कृति और कौशल का अद्भुत प्रदर्शन कर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच शिक्षा, संस्कार और चरित्र निर्माण पर केंद्रित संदेश भी प्रमुखता से उभरे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीईओ अभिषेक झा ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों पर अपने सपनों का बोझ न डालें। बच्चे फूलों के समान होते हैं और शिक्षक उनके माली होते हैं, इसलिए उन्हें समझदारी से संवारने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कौशल आधारित शिक्षा से बच्चों का तेजी से विकास होता है और विद्यार्थियों को प्रतिदिन कुछ नया सीखने का प्रयास करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि विद्या भारती बिहार-झारखंड के क्षे...