हाथरस, अप्रैल 11 -- माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में डिजिटल लिट्रेसी को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयास किए जा रहे है। इसके तहत माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की ई-मेल आई डी तैयार कराई जाएगी। अवकाश अवधि में गृहकार्य विद्यालयों को दिया जाएगा। विद्यार्थियों को ई मेल आईडी के व्यावहारिक प्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।बदलते समय के साथ माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। स्मार्ट कक्षाओं के जरिए विद्यालयों में विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा है। इसके साथ छात्र छात्राओं रचनात्मक तरीके से पढ़ाया जा रहा है। जिससे कि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा व्यवस्था स्कूलों में मिल सके। जनपद में राजकीय,एडेड सहित वित्तविहीन विद्यालय संचालित है। इन विद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के...