बोकारो, फरवरी 7 -- बोकारो के चास स्थित रामरूद्र सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में शुक्रवार को स्कूली बच्चों के संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कि सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना राज्य के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। जब विद्यालय के नाम में ही एक्सीलेंस अर्थात उत्कृष्टता निहित है, तो विद्यार्थियों का लक्ष्य भी हर हाल में उत्कृष्टता प्राप्त करना होना चाहिए। कहा कि विद्यार्थियों से केवल उनके अभिभावकों को ही नहीं, बल्कि पूरे समाज को बड़ी अपेक्षाएं हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर अध्ययन करने, अनुशासन का पालन करने तथा समय के महत्व को समझने का आह्वान किया। उन्होंने कहा विद्यालय में सीखी गई छोटी बड़ी आदतें जैसे समय पर आना, नियमित अभ्यास करना औ...