पिथौरागढ़, मार्च 10 -- डीडीहाट। नगर के अटल उत्कृष्ट बापू राइंका नारायण नगर के तीन विद्यार्थियों का राष्ट्रीय छात्रवृत्ति के लिए चयन हुआ है। प्रधानाचार्य उर्मिला ने बताया कि कक्षा आठ की छात्रा दिव्यंका शाही, काव्य बोरा व राहुल बोरा का राष्ट्रीय छात्रवृत्ति के लिए चयन हुआ है। विद्यार्थियों का छात्रवृत्ति के लिए चयन होने पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...