विद्यार्थियों का राज्य प्रतियोगित में चयन
चम्पावत, अक्टूबर 7 -- लोहाघाट। ओकलैंड स्कूल के छह विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय सीमांत विज्ञान महोत्सव में हुआ है। प्रबंधक लोकेश पांडेय और प्रधानाचार्य राहुल जोशी ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में यथार्थ बगौली ने सीनियर विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में पहला, सीनियर कविता पाठ में आराध्या भट्ट ने दूसरा, श्रेया पांडे ने जूनियर कविता पाठ में पहला, विजेता महरा ने सीनियर अंग्रेजी कविता पाठ में पहला चंद्रांशी राय ने जूनियर अंग्रेजी कविता पाठ में पहला, सिद्धि ने जूनियर अंग्रेजी कविता पाठ में दूसरा स्थान हासिल किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.