रांची, जनवरी 23 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) के सेंटर फॉर हैप्पीनेस एंड होलिस्टिक वेल-बीइंग की ओर से शुक्रवार को- खुशी और समग्र कल्याण: शोध से वास्तविक जीवन तक, कल्याण की अंतर-सांस्कृतिक अवधारणा विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। उद्देश्य मानव विकास के केंद्र में मानसिक स्वास्थ्य को स्थापित करना व यह संदेश देना था कि मानसिक कल्याण सिर्फ व्यक्तिगत मुद्दा नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। कार्यक्रम में देश-विदेश के शिक्षाविदों, मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों, आध्यात्मिक विद्वानों, चिकित्सकों और वेलनेस प्रैक्टिशनरों ने भाग लिया। वक्ताओं ने खुशी और कल्याण पर आधारित शोध को व्यावहारिक जीवन से जोड़ने पर जोर दिया, ताकि इसका लाभ व्यक्ति, संस्थान और समाज को मिल सक...