विद्यार्थियों का परिणाम वेवसाइट पर नहीं दिखने से आक्रोश
पिथौरागढ़, जुलाई 22 -- संतोष, पिथौरागढ़। एसएसजे विश्वविद्यालय की ओर से 15 जुलाई 2026 को परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के बावजूद अनेक विद्यार्थियों का रिजल्ट अब तक वेबसाइट पर प्रदर्शित नहीं हो पाया है। बुधवार को पूर्व छात्रसंघ महासचिव मुकेश कुमार के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने कैंपस निदेशक के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेजा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो छात्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान छात्रसंघ महासचिव राजेश कुमार, विजेंद्र प्रसाद, विकास दिगारी, रोहित सहित अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.