बोकारो, मई 18 -- कथारा। डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा में झारखंड जोन-आई के शिक्षक-शिक्षिकाओं के त्रि-दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का समापन रविवार को कर दिया गया। तीन दिनों तक चले इस कार्यक्रम में सामान्य एवं विषय आधारित 15 घंटे का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि डीएवी कथारा के प्राचार्य सह-झारखंड जोन-आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ जीएन खान थे। यह भी पढ़ें- विज्ञापन की खबर-शिक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का सफल आयोजनविशिष्ट अतिथि अन्य विशिष्ट अतिथियों में डीएवी स्वांग के प्राचार्य अनुज मिश्रा, भंडारीदाह के प्राचार्य रितेश कुमार सिंह, तेनुघाट की प्राचार्या स्तुति सिन्हा, डीएवी इस्पात टू सी की प्राचार्या अनुराधा सिंह, ललपनिया के प्राचार्य तन्मय बनर्जी, दुग्दा के प्राचार्य प्रसेनजीत कुमार पॉल, भवनाथपुर के प्राचार्य आकाश सिन्हा ...