समस्तीपुर, मई 9 -- समस्तीपुर। शहर के राम निरीक्षण आत्माराम महाविद्यालय के विभागों में नामांकित 5वें सेमेस्टर के विद्यार्थियों का इंटर्नशिप पर काउंसलिंग की गई। नई शिक्षा नीति 2020 में स्नातक पांचवें सेमेस्टर में 120 घंटा का इंटर्नशिप करना होता है। प्रधानाचार्य डॉ प्रो. दिलीप कुमार ने इंटर्नशिप के महत्व, व्यवसायिक अनुभव, करियर में संभावनाओं तथा मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों के प्रति जागरूक करने के बारे में बताया गया। बताया कि इंटर्नशिप करने के बाद विद्यार्थियों के बौद्धिक व शारीरिक कुशलताओं का विकास होगा। विद्यार्थियों को इंटर्नशिप की प्रक्रिया स्थानगत अनुशासन तथा पेशेवर कौशल के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- असाइनमेंट लेखन के सीखे गुर छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान किया और उन्हें भविष्य की चुनौतियां के...