बलिया, जून 12 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। भागवत कथा मर्मज्ञ कन्हैया पांडेय ने कहा कि मनुष्य के लिए विद्यार्जन बेहद जरूरी है, इसके बिना मनुष्य का तीनों आश्रम तबाह हो जायेगा। बांसडीह के खरौनी सारंगपुर स्थित हेमराज बाबा स्थान पर चल रहे श्रीविष्णु महायज्ञ के पांचवे दिन गुरुवार की शाम श्रीमद् भागवत कथा में प्रवचन करते हुए बताया कि जो मनुष्य 25 वर्ष की उम्र तक तक विद्या प्राप्त नहीं किया तो, इसके बाद जब वह गृहस्थ आश्रम में जायेगा, तो वह उसे ठीक से चला नहीं पायेगा। जब गृहस्थ आश्रम ठीक नहीं होगा तो वानप्रस्थ ठीक नहीं होगा, इसी तरह उसका सन्यास आश्रम भी बिगड़ जायेगा। श्रोताओं को चेताया कि यदि कोई बच्चा पढ़ने वाला है उसके अन्दर नम्रता नहीं है तथा वह माता पिता का अनादर करता है तो समझ लीजिए वह पढ़ नहीं रहा है, केवल दिखावा रहा है。

भागवत कथा में प्रसं...