शामली, अप्रैल 24 -- शामली। शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल शिशु वाटिका में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यारम्भ संस्कार कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस आयोजन में कक्षा अरुण के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने शिक्षा की ओर अपना पहला कदम बढ़ाया और जीवन में ज्ञान प्राप्ति के पहले चरण का श्रीगणेश किया। शिक्षा की मुख्यधारा में प्रवेश करने से पहले बच्चों के बौद्धिक और मानसिक विकास के लिए विद्यारम्भ संस्कार अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस पावन अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्या पल्लवी ऐरन, संजय सैनी, रविंद्र कुमार, प्रबंध समिति अध्यक्ष चंचल गोयल और मीनाक्षी शर्मा द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम का संचालन स्वाति जैन ने किया। पल्लवी ऐरन ने बताया कि धर्म ग्रंथों के अनुसार संस्कारों और शिक्षा से व्यक्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.