आरा, मार्च 31 -- -डाकबंगला चौक परिसर में गूंजीं तालियां, मेधावी छात्रों को निदेशक डॉ. उमाशंकर सिंह ने किया सम्मानित ​बिहिया। निज संवाददाता शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता और अनुशासन का पर्याय बन चुके विद्यापीठ पब्लिक स्कूल (डाकबंगला चौक, साहेब टोला रोड) ने रविवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी किया। संतोषी कुमारी ने प्रथम स्थान पाया। अमन कुमार और मयंक कुमार ने क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। मेधावियों को सर्टिफिकेट और मोमेंटो व मेडल देकर भविष्य की चुनौतियों के लिए प्रोत्साहित किया गया। डॉ. उमाशंकर सिंह ने परिणाम की घोषणा के बाद सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उन्होंने मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया। ​सतेन्द्र तिवारी, संदीप राज, सर्वेशदूं शेखर,​ विभा रानी, प्रिया कुमारी, कृति रानी ओझा,​ अनुपमा कुमारी, खुशबू कुमारी सहित अन्य अभिभावक थे।...