वाराणसी, सितम्बर 11 -- वाराणसी। काशी विद्यापीठ में बीड्रामा, बीए मास कम्युनिकेशन सहित 26 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को एक और अवसर दिया गया है। कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि ऐसे अभ्यर्थी, जो किसी अन्य रिक्त सीट वाले पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहता हो, संबंधित विभाग में 15-17 सितम्बर तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके बाद संबंधित पाठ्यक्रम में उपलब्ध रिक्त सीटों के सापेक्ष प्रवेश लिए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...