वाराणसी, मई 22 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। काशी विद्यापीठ में मानविकी संकाय के बाहर शुक्रवार को दो छात्राओं ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की पिटाई कर दी। वह बीए मासकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा भी है। दोनों पक्षों में पुराने विवाद की बात सामने आई है। शुक्रवार को आमना-सामने होने पर कहासुनी के बाद दो छात्राओं ने छात्रा वैष्णवी को जमीन पर गिरा दिया और पिटाई कर दी। विद्यापीठ प्रशासन ने दोनों पक्षों को नोटिस जारी की है। वैष्णवी शुक्रवार को बीए मासकॉम की परीक्षा देने गई थी। शाम 4.30 बजे परीक्षा खत्म होने के बाद वह बाहर निकली। संकाय के बाहर गांधी प्रतिमा के समीप छात्र-छात्राएं जुटे हुए थे। वैष्णवी के सामने पड़ते ही छात्राओं के बीच तंज कसने पर कहासुनी हो गई। इसके बाद दो छात्राओं ने उसे पकड़ कर नीचे गिरा दिया और पिटाई शुरू कर दी। इस बीच वहां मौजूद छात्र...