वाराणसी, अप्रैल 21 -- वाराणसी। काशी विद्यापीठ के समाजशास्त्र विभाग का लोगो तैयार करने के लिए ललित कला विभाग में प्रतियोगिता कराई गई। इसमें 34 विद्यार्थियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल ने एमएफए प्रथम वर्ष के सागर कुमार और बीएफए प्रथम वर्ष के अभिषेक यादव की पेंटिंग को विभाग के लोगो की थीम के लिए चुना। निर्णायक मंडल में प्रो. अमिता सिंह, डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा और डॉ. जयशंकर प्रसाद सिंह रहे। कुलपति प्रो. एके त्यागी ने दोनों छात्रों को पुरस्कृत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...