विद्यापीठ में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन
वाराणसी, अगस्त 30 -- वाराणसी। काशी विद्यापीठ में राष्ट्रीय खेल दिवस पर शनिवार को क्रीड़ा परिषद और मानविकी संकाय की तरफ से विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. एके त्यागी ने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही आवश्यक नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य, नेतृत्व और टीम भावना जैसे गुणों का भी विकास होता है। क्रीड़ा परिषद उपाध्यक्ष प्रो. ब्रजेश कुमार सिंह, सचिव डॉ. ऊर्जस्विता सिंह ने भी छात्रों को खेल दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंतर्गत रस्साकशी प्रतियोगिता में समाज विज्ञान संकाय की छात्राओं और विज्ञान संकाय के छात्रों की टीम विजेता रही। खो-खो में विज्ञान संकाय और मानविकी संकाय विजेता रहे। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज परमानंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.