वाराणसी, फरवरी 28 -- वाराणसी। काशी विद्यापीठ में स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को उन्हें याद किया गया। कुलपति के साथ विवि परिवार ने छात्रसंघ भवन में लगी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कुलपति ने स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान मुख्य गृहपति डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. अमरीश राय, सम्पत्ति अधिकारी डॉ. एसएन सिंह सहित विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.