वाराणसी, अगस्त 14 -- वाराणसी। काशी विद्यापीठ के समाज कार्य विभाग का 80वां स्थापना दिवस शुक्रवार को मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार और समाज को मिलकर समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करना होगा। अध्यक्षता प्रभारी कुलपति प्रो.  सुधीर शुक्ला ने की। विभागाध्यक्ष प्रो. वंदना सिन्हा ने बताया कि 15 अगस्त 1947 को स्थापित समाज कार्य विभाग आज 80वें वर्ष में पदार्पण कर रहा है। इस मौके पर विभागीय अध्यापकों द्वारा न्यूजलेटर 2025-26 का विमोचन  किया गया। संचालन डॉ. भारती कुरील  एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो. भावना वर्मा ने किया। यह भी पढ़ें- Lucknow News: तिरंगा यात्रा: विधि संकाय में निकली तिरंगा यात्रा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...