वाराणसी, अगस्त 4 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2026-27 में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग सात अगस्त से शुरू होगी। पाठ्यक्रम के अनुसार काउंसिलिंग का सिलसिला 12 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान कुल 20 पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कुलसचिव डॉ.सुनीता पांडेय ने बताया कि सात अगस्त को स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों एम ड्रामा, एमए.(उर्दू), एमटीटीएम., एमए.(गांधी विचार), एमए. (दर्शनशास्त्र), बीकॉम.(पेड) एवं बीएससी.(गणित) विषय के अभ्यर्थियों की काउन्सिलिंग होगी। आठ अगस्त को एमए.(योग), एमए.-एमएससी.(सांख्यिकीय), एमलिब. आईएससी., एमए. (एजुकेशन) एवं एमए.(आईआरपीएम.) विषय के विद्यार्थियों की काउंसिलिंग की जाएगी। 11 अगस्त को एमए.इतिहास (आर्कियोलॉजी), एमए.(संस्कृति), एमम्यूज. और बीलिब. आईएससी. ...