वाराणसी, फरवरी 28 -- वाराणसी। काशी विद्यापीठ में शनिवार को प्रस्तावित होली मिलन समारोह के मद्देनजर परिसर में बाहरियों का प्रवेश वर्जित किया गया है। कुलानुशासक प्रो. केके सिंह ने बताया कि बाहरी व्यक्तियों का परिसर में प्रवेश पूर्णरूप से प्रतिबंधित है। छात्र-छात्राएं अपना परिचय पत्र दिखाकर परिसर में प्रवेश कर सकेंगे। पुलिस प्रशासन की अनुमति के बिना परिसर में डीजे भी प्रतिबंधित रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...