वाराणसी, जनवरी 22 -- वाराणसी। काशी विद्यापीठ के ललित कला विभाग में आजाद कला दीर्घा का उद्घाटन शुक्रवार को होगा। उद्घाटन कुलपति प्रो. एके त्यागी के साथ विशिष्ट अतिथि प्रो. एस. प्रणाम सिंह, प्रो. सतेंद्र सिंह बावनी करेंगे। डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद ने बताया कि इस अवसर पर राज्य ललित कला अकादमी गुजरात के सहयोग से चित्रकार उर्मिला एवं मीनाक्षी पटेल की चित्रों की प्रदर्शनी का भी उद्घाटन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...