वाराणसी, मई 21 -- वाराणसी। एबीवीपी की काशी विद्यापीठ इकाई ने काशी विद्यापीठ प्रशासन पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाया है। बुधवार को विद्यापीठ में आयोजित प्रेसवार्ता में महानगर मंत्री शिवम तिवारी ने 16 बिंदुओं पर गड़बड़ी की जानकारी देते हुए विद्यापीठ प्रशासन से इन्हें ठीक करने की मांग की। इनमें समयबद्ध परिणाम, पारदर्शी प्रवेश प्रक्रिया हॉस्टल और लाइब्रेरी सुविधा, सुरक्षा सहित अन्य मांगें शामिल हैं। प्रेसवार्ता में विभाग संयोजक आकाश प्रताप सिंह, इकाई अध्यक्ष ओम आकाश मौर्या, इकाई मंत्री धृति सिंह आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- एलएलबी रिजल्ट में गड़बड़ी पर भड़के छात्र, वीसी ऑफिस के बाहर एबीवीपी का धरना यह भी पढ़ें- अनियमितता के खिलाफ एबीवीपी का प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...