विद्यापीठ ने प्रवेश में किया सीजीपीए नियम का निर्धारण
वाराणसी, अगस्त 7 -- वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में गुरुवार को स्नातक प्रवेश में सीजीपीए नियमों का निर्धारण किया गया। कुलपति प्रो. एके त्यागी की अध्यक्षता में हुई प्रवेश समिति की बैठक में काउंसिलिंग की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। बैठक में अभ्यर्थियों के स्नातक का सीजीपीए से प्रतिशत निर्धारण के लिए नियम जारी किया गया। जिससे विभिन्न विश्वविद्यालयों से स्नातक पास अभ्यर्थियों की वरीयता सूची बनाने में एकरूपता रहेगी। नियम के तहत बीएचयू के सीजीपीए से प्रतिशत के लिए सीजीपीए में 10 से गुणा कर 4.5 घटा दिया जाएगा, इससे प्राप्त प्रतिशत ही अभ्यर्थी का वरीयता प्रतिशत होगा। इसी तरह काशी विद्यापीठ, महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय आजमगढ़ एवं जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के सीजीपीए में 9.5 से गुणा करने पर प्राप्त प्रतिशत ही अभ्यर्थी का वरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.