लखीसराय, अप्रैल 4 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। डीएम मिथलेश मिश्र ने शुक्रवार को शहर के विद्यापीठ चौक स्थित निर्माणाधीन कन्वर्टर पुलिया का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति, गुणवत्ता तथा निर्माण से जुड़ी तकनीकी पहलुओं की बारीकी से समीक्षा की। इस दौरान डीएम ने नदी किनारे से कन्वर्टर तक जल निकासी की व्यवस्था के तहत बनाए जा रहे नालों का भी अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल निकासी की व्यवस्था को सुचारू और प्रभावी बनाया जाए, ताकि बारिश के समय जलजमाव की समस्या उत्पन्न न हो। निरीक्षण के क्रम में कुछ स्थानों पर निजी जमीन से जुड़े मुद्दे भी सामने आए, जिस पर जिलाधिकारी ने अंचल कर्मियों से विस्तृत जानकारी ली। अंचल की ओर से भूमि संबंधी स्थिति और आवश्यक कार्रवाई के बारे में डीएम को अवगत कराया गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.