लखीसराय, मार्च 6 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्यापीठ चौक के समीप डाइवर्ट नाला निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर एक दूधरु गाय की मौत हो गई। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने ठेकेदार की लापरवाही को इस हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया है। बताया जा रहा है कि बिना किसी सुरक्षा घेराबंदी या चेतावनी बोर्ड लगाए ही सड़क के बीचों-बीच गहरा गड्ढा खोद दिया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाय नदी की ओर से लौट रही थी। इसी दौरान असुरक्षित छोड़े गए गड्ढे में वह अचानक गिर गई। आसपास मौजूद लोग शोर सुनकर मौके पर पहुंचे और गाय को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और ठेकेदार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया। मृत गाय शहर के इंग्लिश मोहल्ला निवासी किस...