विद्यापीठ के विभागाध्यक्ष पर लगा आर्थिक शोषण का आरोप
वाराणसी, जून 17 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। काशी विद्यापीठ के शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष पर मातहत शिक्षकों के आर्थिक शोषण और धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। विभाग में वर्षों से कार्यरत सहायक अध्यापकों ने विभागाध्यक्ष प्रो. संतोष कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए राजभवन, मुख्यमंत्री, कुलपति और पुलिस आयुक्त से शिकायत की है। प्रकरण की जांच सिगरा पुलिस को सौंपी गई है। शिकायत करने वाले सहायक अध्यापकों में से अभिषेक मिश्रा ने बताया कि 18 अक्तूबर को विभागाध्यक्ष ने एटीएम घर छूट जाने की बात कहकर सिगरा स्थित एक ज्वेलरी शॉप पर 85 हजार रुपये का भुगतान कराया। विभागाध्यक्ष ने इससे पहले भी बच्चों की फीस, वाहन परमिट और छोटे-मोटे कामों के लिए सहायक अध्यापक से हजारों रुपये का भुगतान कराया। भुक्तभोगी ने बताया कि ऐसा उन्होंने कई अन्य शिक्षकों के साथ भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.