वाराणसी, मई 24 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्र कुमार सिद्धांत का चयन राष्ट्रीय स्तर पर दी जाने वाली युवा कालाकार छात्रवृत्ति के लिए हुआ है। संस्कृति मंत्रालय की ओर से यह छात्रवृत्ति दो वर्ष के लिए दी जाती है। देशभर से आए हजारों आवेदनों में से मात्र 26 का ही चयन किया गया है। विद्यापीठ में अध्ययन के साथ ही कुमार सिद्धांत काशी की नाट्य संस्था बनारस यूथ थियेटर से जुड़कर पिछले दो वर्षों से उत्कर्ष उपेंद्र सहस्रबुद्धे के मार्गदर्शन में अभिनय एवं रंगमंच का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। सिद्धांत मूलतरूप से बिहार के हैं। पिछले तीन वर्ष से वाराणसी में हैं। वह महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से राजनीति शास्त्र में स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं। सिद्धांत ने बताया कि यह छात्रवृत्ति उनके अभिनय एवं रंगमंच के शिक्षण, अध्ययन ए...