वाराणसी, मई 2 -- वाराणसी। आईआईटी बीएचयू के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. प्रभात कुमार सिंह दीक्षित को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने काशी विद्यापीठ के कार्य परिषद सदस्य के रूप में नामित किया है। इसके पूर्व भी वह इसी विश्वविद्यालय में दो बार कार्य परिषद सदस्य नामित हो चुके हैं। डॉ. दीक्षित को कार्य परिषद सदस्य नामित किए जाने पर डॉ. दीनानाथ सिंह, डॉ. जगदीश सिंह दीक्षित, प्रो. नलिन कुमार मिश्र, प्रो. ओमप्रकाश चौधरी, प्रो. राघवेंद्र कुमार पांडेय, प्रो. अंजू सिंह, प्रो. बीरेंद्र कुमार निर्मल आदि ने बधाई दी। यह भी पढ़ें- डीपीबीएस कालेज को मिली बी.एससी.बायो ग्रुप की मान्यता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...