वाराणसी, अप्रैल 4 -- वाराणसी। काशी विद्यापीठ की शशिकला मौर्य ने डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी में आयोजित उत्तर-पूर्वी क्षेत्र अंतर्विश्वविद्यालय कराते प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। प्रतियोगिता में जीतकर शशिकला मौर्य, अजय पटेल, शुभम मौर्य, अंकित यादव, आदर्श सोनकर, कोमल भारद्वाज, कीर्ति उपाध्याय, रिया पटेल, और अदिति सोनकर ने अपने वर्गों में अखिल भारतीय अंतर्विश्वविद्यालय कराटे प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का कर लिया। ऑल इंडिया छह से नौ अप्रैल तक डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी में ही प्रस्तावित है। इस उपलब्धि पर काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी, कोच अरविंद कुमार यादव, कराते प्रभारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार सिंह, क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. ब्रजेश कुमार सिंह, क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. उर्जस्विता सिंह, कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह, कुलसचिव डॉ....