विद्यापीठ इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षाफल वितरण
हाथरस, मार्च 30 -- सासनी। कस्बा के विद्यापीठ इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशन में वार्षिक परीक्षा फल का वितरण किया गया। प्रधानाचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं को अच्छे से मन लगाकर पढ़ने को कहा। जीवन में सफल होना एक अच्छा छात्र होने के जैसा सरल है। आपको बस ध्यान देना, कड़ी मेहनत करना और इसके लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना है। और कहा कि जब हम कड़ी मेहनत से मन लगाकर काम करते हैं तब उनके परिणाम अच्छे आते हैं और फिर हमें आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर अरुण कुमार कौशिक,भारत सिंह, विनय कुमार,अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर, हनी वशिष्ठ, शिवम कुशवाहा , सतीश कुमार,यश कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा तथा सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.