वाराणसी, मई 4 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। काशी विद्यापीठ में सत्र 2024-25 की शोध प्रवेश परीक्षा सोमवार को दो पालियों में कराई गई। परीक्षा में पंजीकृत कुल 1736 अभ्यर्थियों में 1107 उपस्थित रहे। 629 ने परीक्षा छोड़ दी। उपस्थिति प्रतिशत 67.77% रहा। कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि प्रवेश परीक्षा मुख्य परिसर के अलावा जगतपुर पीजी कॉलेज और यूपी कॉलेज केंद्रों पर सुबह 9 से 10 बजे तक और 10:15 से 12:15 बजे तक की दो पालियों में आयोजित हुई। पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराने के दृष्टिगत कुलपति प्रो. एके त्यागी और कुलसचिव सहित अन्य अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुलपति ने अभ्यर्थियों की सुविधाओं को भी परखा और केंद्रों पर पूरी पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.