जमशेदपुर, मार्च 13 -- मिथिला सांस्कृतिक परिषद जमशेदपुर द्वारा आयोजित विद्यापति स्मृति पर्व समारोह को लेकर गुरुवार को प्राचार्य रथ रवाना किया गया। विद्यापति स्मृति पर्व समारोह 14 एवं 15 मार्च (शनिवार एवं रविवार) को गोपाल मैदान में आयोजित होगा। प्रचार वाहन को मुख्य अतिथि सिटी डीएसपी सुनील कुमार चौधरी एवं सीसीआर डीएसपी मनोज कुमार ठाकुर ने झंडा दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जमशेदपुर एवं आदित्यपुर सहित अन्य जगहों पर कार्यक्रम के लिए प्रचार करेगा। सर्वप्रथम अध्यक्ष मोहन ठाकुर, महासचिव धर्मेश कुमार झा, कोषाध्यक्ष रंजीत झा ने अतिथियों को मिथिला का प्रतीक पाग और शॉल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यापति के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। पंडित बिपीन झा के द्वारा स्वस्ति वाचन किया गया। वहीं गोपाल मैदान मे पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.