जमशेदपुर, मार्च 15 -- मिथिला सांस्कृतिक परिषद का दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व समारोह शनिवार को शुरू हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यापति रचित भगवती वंदना जय-जय भैरवि.. का गायन कर नीलांबर चौधरी ने की। स्वास्तिक वाचन पंडित विपिन झा ने किया। दीप प्रज्वलन के बाद उपस्थित मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय को परिषद के अध्यक्ष, महासचिव सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी शिवशंकर सिंह, विकास सिंह को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मिथिला संस्कृति की समृद्धि विरासत की झलक दिखी। अनिल झा ने स्वागत भाषण दिया,जबकि अध्यक्षीय उद्बबोधन में अध्यक्ष मोहन ठाकुर ने परिषद के क्रियाकलापों की विस्तार से चर्चा की। महासचिव धर्मेश कुमार झा ने वर्ष भर किए गए कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.