मधुबनी, मार्च 2 -- मधुबनी,एक संवाददाता। विद्यापति पर्व समारोह के अवसर पर मधुबनी ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. कुणाल कौशल को 'विद्यापति सेवा सम्मान' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान विद्यापति सेवा संस्थान, शाहपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मधुबनी विधायक माधव आनंद के हाथों प्रदान किया गया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. कुणाल कौशल ने जिले में रक्त सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। उनके नेतृत्व में मधुबनी ब्लड बैंक ने जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विशेष रूप से थैलेसिमिया पीड़ित मरीजों के लिए नियमित रक्त उपलब्धता सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता रही है। सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ.कुणाल कौशल ने कहा कि उनका उद्देश्य जिले के सभी थैलेसिमिया पीड़ितों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है। उन्होंने जिलेव...