गोड्डा, मार्च 23 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। विद्यापति भवन परिसर स्थित नवनिर्मित विद्यापति स्मारक का अनावरण एवं लोकार्पण रविवार भव्य समारोह के बीच सेवा निवृत्त उपायुक्त दिलीप कुमार झा ने किया। इसके पूर्व विद्यापति भवन में विद्यापति सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष हरीशंकर मिश्र ने किया जबकि संचालन विभिन्न खेल संघ के सचिव सुरजीत झा ने किया।कार्यक्रम का विधिवत उद्धाटन दिलीप झा सहित समाज के गणमान्यों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर सेवा निवृत्त उपायुक्त दिलीप कुमार झा ने कहा कि गोड्डा ने महाकवि मैथिल कोकिल विद्यापति का जो सम्मान किया है वह सराहनीय है। यह कहने में कदापि संकोच नहीं हो रहा है कि मैथिल कोकिल की आत्मा गोड्डा में ही बास करती है। सही अर्थ में गोड्डा विद्वत समाज का गढ़ माना जा सकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.