दरभंगा, मई 25 -- दरभंगा। कवि कोकिल बाबा विद्यापति मिथिला क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत के महानायक हैं। नई पीढ़ी का दायित्व बनता है कि हम सभी बाबा विद्यापति की गौरवशाली परम्परा को जीवंत रखें। ये बातें दरभंगा सांसद सह लोकसभा में पार्टी के सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने गुरुग्राम के मारुतिकुंज में आयोजित बाबा विद्यापति स्मृति पर्व समारोह एवं विद्यापति भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में कही। सांसद डॉ. ठाकुर ने भूमिजा मैथिली मंच, गुरुग्राम के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में शिलापट्ट का अनावरण किया। कार्यक्रम में डॉ. बैद्यनाथ चौधरी बैजू, पूर्व विधायक अमरनाथ गामी सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...